{"_id":"69efb75e1f3639d9460f10e1","slug":"the-name-hari-resounded-at-the-burjiwala-temple-45-couples-performed-collective-ekadashi-udyapan-devotees-from-six-states-participated-and-the-two-day-ritual-began-with-ganesh-vandana-agra-news-c-365-1-sagr1045-107648-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बुर्जीवाला मंदिर में गूंजा हरि नाम, 45 जोड़ों ने किया सामूहिक एकादशी उद्यापन, छह राज्यों के श्रद्धालु हुए शामिल, गणेश वंदना के साथ दो दिवसीय अनुष्ठान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बुर्जीवाला मंदिर में गूंजा हरि नाम, 45 जोड़ों ने किया सामूहिक एकादशी उद्यापन, छह राज्यों के श्रद्धालु हुए शामिल, गणेश वंदना के साथ दो दिवसीय अनुष्ठान शुरू
विज्ञापन
आगरा। प्रताप नगर स्थित बुर्जीवाला मंदिर परिसर सोमवार को भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। श्री अग्रवाल संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सामूहिक एकादशी उद्यापन के पहले दिन छह राज्यों से आए 45 परिवारों ने पूर्ण विधि-विधान के साथ अनुष्ठान की शुरुआत की। कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालुओं ने हरि कीर्तन के बीच भाव-विभोर होकर नृत्य किया।
शुभारंभ श्री अग्रवाल संघ के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, महामंत्री राजेश जिंदल और कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने किया। आयोजन समिति के दिनेश अग्रवाल और शशिकांत अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रथम दिन आचार्य दयाशंकर शर्मा ने श्रद्धालुओं को एकादशी के 26 अध्यायों का रसपान कराया। इस दौरान लड्डू गोपाल के दिव्य विग्रह के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मोहिनी एकादशी उद्यापन में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के श्रद्धालु जोड़ों ने हिस्सा लिया।
आज होगा आयोजन का समापन
मंगलवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन सुंदरकांड का पाठ, व्यास पूजन और भोजन प्रसादी के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। इस दौरान गौरव बंसल, प्रदीप सिंघल, राजीव फैंसी, संतोष अग्रवाल, मयंक मंगल, संदीप अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रवि मंगल, रविशंकर बंसल, हिमांशु गर्ग, मोहन लाल गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, राजा अग्रवाल, राम अग्रवाल, अतुल गोयल, संदीप गोयल आदि मौजूद रहे।