फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The murder created a sensation in the town, a crowd gathered in Mohalla Qazi

Agra News: हत्या से कस्बे में मची सनसनी, मोहल्ला काजी में लगी भीड़

Fri, 13 Oct 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The murder created a sensation in the town, a crowd gathered in Mohalla Qazi
सहावर(कासगंज)। मोहल्ला काजी में मरीज सो रहे थे दंपत्ती पर धारदार हथियार से हमला और हत्या करने की जानकारी जैसे ही कस्बे के लोगों को हुई तो सनसनी मच गई। सुबह होते ही पीडि़त के घर की गली और मोहल्ले में भीड़ एकत्रित हो गई। हमले और हत्या के इस मामले को लेकर लोगों के बीच अलग अलग चर्चाएं भी रहीं। जिस निर्ममता के साथ महिला का गला रेता गया। उस घटनास्थल के मंजर को देखकर हर कोई द्रवित भी नजर आ रहा था।बुधवार की देर रात्रि इस वारदात की जानकारी मोहल्ले के कुछ लोगों को ही हो पाई थी, लेकिन सुबह के समय जैसे ही लोगों को जानकारी मिली तो सैंकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हत्या की शिकार महिला के रिश्तेदार भी मौके पर आ गए। महिला के घर पर चीत्कार मचा हुआ था। हत्या की शिकार हुई महिला के 4 बच्चें हैं। जिसमें सबसे बड़ा पुत्र 16 वर्षीय अलफैज है। दूसरा पुत्र 12 वर्षीय शहरोज और10 वर्षीय फैजुल और 8माह की पुत्री अक्षा है। यह सभी बच्चे अलग कमरे में सो रहे थे। बच्चों को वारदात की भनक भी नहीं लग पाई। मौके पर छोटे छोटे बच्चों के पालन पोषण को लेकर भी महिलाओं के बीच चर्चाएं थीं और महिलाओं की जुबान पर इन बच्चों के भविष्य की चिंता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed