फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Municipal Corporation will reduce diesel consumption, spending Rs 22 crore annually, and re-organizing for drain cleaning and fogging

Agra News: डीजल की खपत में कटौती करेगा नगर निगम, 22 करोड़ रुपये हर साल हो रहे खर्च, नाला सफाई, फॉगिंग के लिए दोबारा किया जा रहा प्रबंधन

Fri, 27 Mar 2026 03:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will reduce diesel consumption, spending Rs 22 crore annually, and re-organizing for drain cleaning and fogging
आगरा। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच डीजल-पेट्रोल की किल्लत की खबरें आईं तो नगर निगम ने डीजल की खपत में कटौती के साथ वाहनों के प्रबंधन पर जोर दिया है। नगर निगम शहर से हर साल कूड़ा उठाने, मलबा हटाने, नालों की सफाई, फॉगिंग आदि कामों में उपयोग किए जा रहे वाहनों के लिए 22 करोड़ रुपये का डीजल खरीदता है। डीजल आपूर्ति में 20 फीसदी की कटौती के आदेश के बाद नगर निगम दोबारा से वाहनों का प्रबंधन और खर्च में कटौती करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम अप्रैल से नालों की सफाई और फॉगिंग को शुरू कर रहा है। कूड़े की ढुलाई के बाद इन दोनों कामों पर सबसे ज्यादा डीजल खर्च होता है। ऐसे में अप्रैल से डीजल की मांग बढ़ेगी, लेकिन संकट की चर्चाओं के बीच निगम खपत में कटौती का प्रस्ताव बना रहा है। नालों की सफाई मैनुअल कराने के साथ मलबा एक बार में ही बड़ी गाड़ियों से उठाने की योजना है।
विज्ञापन

इसी तरह उद्यान समेत अन्य विभागों में वाहनों के संचालन में कमी की जा सकती है। निगम के पास 91 डंपर हैं, जिनसे ज्यादा से ज्यादा कूड़ा कुबेरपुर पहुंचाया जाएगा। मॉडल ट्रांसफर स्टेशन में कूड़ा कंप्रेस करके ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

सीधे आपूर्ति पर तीन रुपये छूट का प्रस्ताव
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि तेल कंपनियों से डीलर की जगह सीधे खरीद का प्रस्ताव है। एक तेल कंपनी ने थोक खरीदार के रूप में तीन रुपये लीटर की छूट का प्रस्ताव दिया है। चारों जोन में अलग-अलग खरीद का भी प्रस्ताव है ताकि तेल संकट के बीच आपूर्ति में किसी एक पर निर्भर न रहा जाए। कोई कमी न हो, इसलिए चार डीलर तय किए जा सकते हैं। अगर तेल कंपनियों से छूट मिली तो निगम को बड़ी बचत हो सकती है। इस पर इसी माह फैसला होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed