{"_id":"6aa860d008d0960e5c0a74c1","slug":"the-municipal-corporation-will-launch-a-157-hour-cleanliness-drive-starting-on-the-17th-agra-news-c-25-1-agr1070-1159676-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगर निगम 17 से शुरू करेगा 157 घंटे का स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगर निगम 17 से शुरू करेगा 157 घंटे का स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
आगरा। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक माह के स्वच्छता ही सेवा अभियान में 17 सितंबर से नगर निगम महासफाई अभियान शुरू करेगा जो 157 घंटे तक चलेगा। विशेष अभियान में माइक्रो प्लान बनाकर काम किया जाएगा और डलावघर मुक्त करने के साथ खुले में कचरा फेंकने वालों को चिह्नित किया जाएगा।
नगर निगम कार्यकारिणी हॉल में सोमवार को अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बैठक की। इसमें तय किया गया कि जहां बार-बार कचरा फेंका जाता है, उन स्थानों को हर वार्ड में चिह्नित किया जाएगा। यहां दोबारा कचरा न फेंका जाए, इसकी निगरानी की जाएगी। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए, बाजार संगठन, स्कूल-कॉलेज, स्वयंसेवी संस्थाएं, स्वयं सहायता समूह और सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा।
जल इकाइयों और पर्यटन स्थलों पर भी जोर
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि जल इकाइयों के साथ पर्यटन स्थलों पर जोर दिया जाएगा। वेस्ट-टू-आर्ट एवं प्लास्टिक रिसाइक्लिंग मेला, आरआरआर सेंटर और जीरो वेस्ट इवेंट के कार्यक्रम होंगे। गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने और होम कंपोस्टिंग पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। 157 घंटे का महासफाई अभियान, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, स्वच्छ पाठशाला और युवा सहभागिता जैसी गतिविधियां भी होंगी। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।