फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Municipal Corporation has set up 22 parking points across 10 locations.

Agra News: नगर निगम ने 10 स्थानों पर पार्किंग के लिए बनाए 22 पॉइंट

Thu, 10 Sep 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has set up 22 parking points across 10 locations.
आगरा। नगर निगम ने अवैध पार्किंग के विवादों के बीच शहर में 10 स्थानों पर पार्किंग के लिए 22 पॉइंट तय किए हैं। ग्रुप ए में रामबाग क्षेत्र के लिए 22 स्थानों का चयन करके इनके संचालन का ठेका दिया गया है जो आज से लागू कर दिया गया। इन जगहों पर पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी ड्रेस में रहेंगे और वाहनों की पार्किंग पर तय शुल्क की रसीद देंगे। किसी भी तरह की समस्या पर सहायक नगर आयुक्त से शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन

प्रभारी पार्किंग और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि दस जगहों पर पार्किंग के स्थल तय कर दिए गए हैं। नया अनुबंध अतुल कॉन्ट्रेक्टर एंड सप्लायर्स से किया गया है। इन पर सभी दस जगहों के संचालन की जिम्मेदारी होगी। नगर निगम और पुलिस के संयुक्त सर्वे के बाद ऑटो और अन्य वाहनों के लिए इन्हें तय किया गया है।
विज्ञापन

इन जगहों पर होगी पार्किंग सुविधा
- एत्माद्दौला स्मारक के सामने, नुनिहाई रोड पर थाने के पीछे ऑटो पार्किंग स्थान
- रामबाग चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे पुलिस चौकी, लिंक रोड, हाथरस रोड पर
- वाटरवर्क्स चौराहे पर बल्केश्वर रोड और जीवनी मंडी रोड पर शेल्टर होम के सामने
- पीपल मंडी पुलिस चौकी के सामने गाड़ियों की सार्वजनिक पार्किंग का स्थान
- चिम्मन चौराहा पर आगरा फोर्ट स्टेशन के पीछे मदीना होटल को जाने वाली सड़क पर
- टेढ़ी बगिया तिराहे पर पुलिस चौकी, रामबाग रोड और जलेसर रोड पर पार्किग
- बल्केश्वर चौराहे पर सिटी मॉल के सामने और पार्क के पास टॉयलेट से सटी जगह
- शाहदरा तिराहे पर पेट्रोप पंप के पास कालिंदी प्लाजा से सटे पार्किंग स्थल पर
- कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर पुलिस चौकी के सामने बनी जगह पर
- सुल्तानगंज पुलिया पर दाऊजी और राहुल मेमोरियल स्कूल के सामने जगह पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed