फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The municipal corporation has installed signboards on several vacant plots of land, including at Kakraitha.

Agra News: ककरैठा समेत कई खाली जमीनों पर निगम ने लगाए बोर्ड

Thu, 08 Oct 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation has installed signboards on several vacant plots of land, including at Kakraitha.
आगरा। ककरैठा में 6,710 वर्गमीटर जमीन खाली करने के मामले से सबक लेते हुए नगर निगम ने अपनी खाली पड़ी जमीनों पर बोर्ड लगाए हैं। भू-माफिया से बचाने के लिए नगर निगम ने बाबरपुर, ककरैठा, कर्बला, सुल्तानगंज पुलिया समेत जगहों पर स्वामित्व के बोर्ड लगाए हैं। बोर्ड पर पूरा ब्योरा दिया गया है। निगम अपनी जमीनों को चिह्नित करके चहारदीवारी भी बनवाएगा।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर निगम की जमीन खाली पड़ी है। अवैध कब्जे से बचाने के लिए बोर्ड लगाए जा रहे हैं। अब छलेसर मुस्तकिल, दहतोरा, चमरौली और तोरा में बोर्ड लगाए जाएंगे। निगम जमीन से अतिक्रमण हटाने के साथ इसे सुरक्षित करने पर भी जोर दे रहा है।
विज्ञापन


चिह्नित भूमि पर दोबारा किसी तरह का अतिक्रमण न होने पाए इसलिए संपत्ति विभाग के अधिकारियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जमीन पर स्वामित्व का बोर्ड लगाना केवल पहचान बताने की कार्रवाई नहीं, बल्कि सरकारी संपत्ति को कब्जे से बचाने की पहली सुरक्षा व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

- नगर निगम की एक-एक इंच जमीन महत्वपूर्ण है। किसी भी कीमत पर कब्जे नहीं होने देंगे। अभी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। अधिकारी इस पर निगरानी रखेंगे। - संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed