फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Municipal Corporation has installed a grand portrait of the four Sahibzadas at Maruti State Square, which will serve as a source of inspiration for the people.

Agra News: नगर निगम ने स्थापित की चार साहिबजादों की तस्वीर

Sat, 21 Feb 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has installed a grand portrait of the four Sahibzadas at Maruti State Square, which will serve as a source of inspiration for the people.
चारों साहिबजादों की स्मृति में विशाल तस्वीर
आगरा। नगर निगम ने शहर के मारुति स्टेट चौराहे पर सिखों के दसवें गुरु रहे गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों की स्मृति में विशाल तस्वीर स्थापित की है। सिख समाज की मांग पर लगाए गए इस चित्र को ऊंचे प्लेटफॉर्म पर स्थापित किया गया है, जो चारों साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान और साहस की गाथा को समर्पित है। चारों साहिबजादों-साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए कम आयु में ही अद्भुत वीरता और त्याग का परिचय दिया था।
विज्ञापन

नगर निगम की इस पहल को सिख समुदाय के साथ-साथ आम नागरिक भी श्रद्धा और सम्मान की दृष्टि से देख रहे हैं। सहायक अभियंता जीवेक ने बताया कि वर्तमान में तस्वीर को सुरक्षित और आकर्षक प्लेटफॉर्म पर स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस स्थान का सौंदर्यीकरण कार्य भी कराया जाएगा। इसके तहत चबूतरे के चारों ओर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही तस्वीर को सुरक्षित रखने के लिए उसके ऊपर एक छत का निर्माण भी कराया जाएगा ताकि यह स्थल एक प्रेरणादायक स्मृति स्थल के रूप में विकसित हो सके। व्यस्त चौराहे पर स्थापित यह तस्वीर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि नई पीढ़ी को साहस, त्याग और देशभक्ति की प्रेरणा भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed