{"_id":"69407871bfce3c992606b6a2","slug":"the-mp-sports-competition-will-begin-in-kiraoli-on-december-20th-agra-news-c-150-1-sagr1007-103291-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किरावली में 20 दिसंबर से सांसद खेल स्पर्धा का होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किरावली में 20 दिसंबर से सांसद खेल स्पर्धा का होगा आगाज
विज्ञापन
सांसद खेल स्पर्धा
आगरा। लोकसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के किरावली में सांसद खेल स्पर्धा 2025 का शुभारंभ 20 दिसंबर से किया जाएगा। आयोजन के संबंध में सोमवार को तहसील सभागार में भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने बैठक की। जिसमें स्पर्धा में होने वाले विभिन्न खेलों, आयोजन की प्रक्रिया, प्रतिभागियों की सहभागिता पर चर्चा की गई।
सांसद ने कहा सांसद खेल स्पर्धा 2025 का शुभारंभ 20 दिसंबर को किरावली स्थित मौनी बाबा मिनी स्टेडियम से ‘नमो दौड़’ के साथ किया जाएगा। महिलाओं की दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। शुभारंभ पर किरावली नगर में भव्य मार्च पास्ट निकाला जाएगा। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे आयोजन में उत्सव का माहौल बनेगा। कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना। युवाओं में खेल भावना का विकास करना तथा महिलाओं को भी खेल गतिविधियों से जोड़ना है।
उन्होंने यह भी कहा कि महिला दौड़ में विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि महिलाओं का उत्साह और अधिक बढ़े। आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी नीलम तिवारी, एसीपी रामप्रवेश गुप्ता, जिला युवा कल्याण अधिकारी बिजेंद्र कुमार, डीआईओएस चंद्रशेखर, गुडडू चाहर, इस्लाम, महेंद्र सिंह, शूरवीर चाहर, अभिजीत इंदौलिया, सतेंद्र यादव, पिंकी सरपंच आदि मौजूद रहे।