{"_id":"60606be08ebc3e58ff462fd0","slug":"the-movement-will-continue-till-the-law-on-msp-is-not-enacted-mainpuri-news-agr486481186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी पर कानून नहीं बनने तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी पर कानून नहीं बनने तक जारी रहेगा आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर पर किसानों ने रविवार को होलिका दहन के दिन गांव-गांव कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। कृषि कानून वापस होने और एमएसपी पर कानून नहीं बनाए जाने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
देवी रोड पर किसानों के साथ कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने के बाद भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा देश के किसान तब तक आराम से नहीं सोएंगे, जब तक किसान विरोधी तीनों काले कानून सरकार वापस नहीं लेती। एमएसपी पर कानून नहीं बनाए जाने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, डीएपी, यूरिया की बढ़ी कीमतों को वापस लिया जाना चाहिए। जब तक सरकार मांगें नहीं मानती तब तक इसी तरह विरोध दर्ज कराते रहेंगे।
प्रवक्ता ओमवीर यादव ने कहा सरकार एमएसपी को कानूनी दर्जा दे। जिससे किसानों की बर्बादी को रोका जा सके। किसान को अपनी फसल का उचित मूल्य मिल सके। राजेश राजपूत, राकेश शर्मा, वेदराम कश्यप, सतीश, भूप सिंह, अनोखेलाल, रमेशचंद यादव, ब्रजेश, रामदास, शिवम, गिरजेश राजपूत, कन्हैयालाल, प्रताप सिंह, अजवीर सिंह यादव मौजूद रहे।