फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The morning was the coldest in fifteen years, the mercury dropped to seven degrees.

Agra News: पंद्रह साल में सबसे ठंडी रही सुबह, पारा सात डिग्री तक लुढ़का

Fri, 15 Dec 2023 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Dec 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
The morning was the coldest in fifteen years, the mercury dropped to seven degrees.
कासगंज। जिले में मौसम ने डेढ़ दशक पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। पंद्रह साल बाद शुक्रवार की सुबह सबसे अधिक ठंड रही। सुबह के समय पारा लुढ़क कर 7 डिग्री पर आ गया। ठंड के चलते आम जनजीवन पर भी इसका असर रहा। सुबह कम लोग ही बाहर निकले। लोग अलाव के किनारे बैठे दिखे। वहीं, ठंड में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। कोहरा छाए रहने से भी लोगों को दिक्कतें हुई। दोपहर में धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिल सकी।पहाडों पर बर्फबारी के बाद पछुआ हवा चलने से दिसंबर का पहला पखवाड़े में लगातार ठंड बढ़ी है। शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे पारा सात डिग्री पर आ गया। यह स्थिति लगभग डेढ़ घंटे तक रही। अधिक ठंड के चलते सुबह के समय सड़कें सुनसान रही। काफी कम संख्या में ही लोग अपने घरों से बाहर निकले। सुबह के समय लोगों ने ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लिया। इसके बाद धीरे-धीरे कोहरे की चादर कम होना शुरू हो गई, जिससे धूप निकलना शुरू हो गई। इसके बाद अधिकतम पारा 23 डिग्री तक पहुंच गया। सांय 6 बजे के बाद पारा फिर से तेजी से लुढ़क कर 19 डिग्री पर आ गया। इससे रात के समय एक बार फिर काफी ठंड हो गई। आने वाले दिनों में ठंड कम होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed