{"_id":"65a81265bb48e2036b034c88","slug":"the-missing-businessman-could-not-be-found-even-on-the-third-day-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-11009-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीसरे दिन भी नहीं लग सका लापता व्यापारी का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीसरे दिन भी नहीं लग सका लापता व्यापारी का पता
Wed, 17 Jan 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा औंछा स्थित विक्रमपुर नहर में कूदने वाले कपड़ा व्यापारी का बुधवारर को तीसरे दिन भी कोई पता नहीं लग सका। एसडीआरएफ आगरा की टीम स्थानीय पुलिस के साथ देर शाम तक नहर में तलाश करती रही। सोमवार की शाम को वृद्ध व्यापारी ने नहर में छलांग लगाई थी।
औंछा निवासी कपड़ा और बर्तन व्यवसायी वृद्ध राज कुमार गुप्ता ने सोमवार की शाम किसी कारण के चलते विक्रमपुर नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिस को पुल से उनकी चप्पल, बाइक, कुछ कपडे़ आदि मिले थे। इसके बाद से पुलिस लगातार नहर में तलाश कर रही है। मंगलवार को एसडीआरएफ आगरा की टीम भी तलाश में जुट गई। बुधवार को भी एसडीआर स्थानीय पुलिस के साथ देर शाम तक नहर में व्यापारी की तलाश करती रही। लेकिन तलाश बेनतीजा रही।नहर में कूदे व्यापारी के बारे में कोई जानकारी न मिलने से परिजन बेहद परेशान हैं। प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह कि नहर में कूदे वृद्ध व्यापारी की तलाश जारी है।