फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The miscreants ran away after stealing from the house in broad daylight.

Agra News: दिनदहाड़े मकान से चोरी कर भागे बदमाश

Fri, 22 Dec 2023 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The miscreants ran away after stealing from the house in broad daylight.
कुसमरा। पाल नगर में बृहस्पतिवार की दोपहर चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात अंजाम दिया। ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन चोर गन्ने के खेत में छिप गए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी तलाश करने के बाद भी चोरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन

किशनी थाने की कुसमरा चौकी क्षेत्र के पाल नगर निवासी सुधा देवी बृहस्पतिवार की दोपहर गांव में ही एक गमी में शामिल होने गईं थीं। उनकी गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हए चोरों ने दिनदहाडे़ उनके मकान के ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस बीच ग्रामीणों ने चोरों को घर से निकलता देखा, तो पीछा किया। आहट पाकर चोर भाग कर गांव स्थित गन्ने के खेत में छिप गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी करने के साथ ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने काफी देर तक गन्ने के खेत में चोरों की तलाश किया, लेकिन चोरों का कही पता नहीं चला।
विज्ञापन

उधर सुधा ने बताया कि चोर अलमारी में रखी सोने की तीन अंगूठी, जंजीर, झाले और चांदी की पायल चोरी कर ले गए। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed