फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The miscreants fled after taking out Rs 2.45 lakh from the vehicle.

Agra News: वाहन से 2.45 लाख रुपये निकालकर बदमाश हुए फरार

Thu, 05 Dec 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
The miscreants fled after taking out Rs 2.45 lakh from the vehicle.
सहावर। कस्बे के बोंदर रोड स्थित आढ़त के पास बृहस्पतिवार की शाम को एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने गोदाम पर खड़े लोडर वाहन से 2.45 लाख रुपये निकाल लिया और फरार हो गए। उस समय वाहन में मूंगफली लादी जा रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, बदमाशों का हुलिया जानकर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन

कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी पीड़ित राममोहन सक्सेना ने पुलिस को बताया कि वह वह मूंगफली खरीदने के लिए पिकअप गाड़ी से बोंदर रोड स्थित सत्यवीर की आढ़त पर आए थे। गोदाम के बाहर वो अपने वाहन को एक तरफ खड़ाकर दिए और मूंगफली देखने गोदाम में चले गए। सौदा पक्का होने पर वो मूंगफली को वाहन में लोड कराने लगे।
विज्ञापन

तभी डीसीएम गाड़ी के पीछे से काले रंग की पल्सर पर सवार दो युवक वहां आए और उन्होंने डीसीएम के चालक को बिल्टी लाकर दी। इसके बाद दोनों युवक पिकअप गाड़ी के दरवाजे का लॉक खोल कर उसके डैश बोर्ड में रखे 2.45 लाख रुपये निकालकर फरार हो गए। भाग रहे युवकों को पल्लेदारों ने देख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बाइक पर सवार होकर वहां से भागने में सफल रहे। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मौका मुआयना करते हुए आसपास रहने वालों से पूछताछ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed