{"_id":"6988f97205d9a18ac3002cbc","slug":"the-metros-high-speed-trial-will-begin-on-march-5th-with-trains-running-at-a-speed-of-90-kmh-agra-news-c-25-1-agr1036-984280-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल 5 मार्च से, 90 किमी. की गति से दौड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल 5 मार्च से, 90 किमी. की गति से दौड़ेगी
Mon, 09 Feb 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) 5 मार्च से मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल शुरू करेगा। 15 दिन तक अधिकतम 90 किमी. प्रतिघंटे की गति से ट्रैक पर मेट्रो दौड़ाई जाएगी। अगले माह के अंत में ताज पूर्वी गेट से आरबीएस कॉलेज स्टेशन तक मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो ट्रैक बन रहा है। इसकी दूरी 14 किमी है। इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस स्टेशन बन गए हैं। एक ओर की पटरी बिछाने का कार्य इसी महीने पूरा कर लिया जाएगा।
15 फरवरी से सिग्नल, सीसीटीवी कैमरे, एनाउंस सिस्टम, टिकट सिस्टम समेत अन्य का परीक्षण शुरू होगा। ये कार्य दो सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद 5 मार्च को मेट्रो के हाईस्पीड ट्रायल शुरू होंगे। एक ओर की लाइन पर जनवरी में 5-10 किमी प्रतिघंटे की गति से ट्रायल किया गया था। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने भी स्टेशनों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया था।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों से होगी मेट्रो की कनेक्टिविटी
मेट्रो के दोनों कॉरिडोर में आगरा कैंट, राजामंडी स्टेशन के पास रेलवे स्टेशन भी हैं। इनसे मेट्रो स्टेशन तक जाने के लिए कनेक्टिविटी होगी। इसके लिए राजामंडी स्टेशन पर कार्य पूरा हो गया है। आगरा कैंट मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड है। इसको भी आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा। आगरा किला और मन:कामेश्वर स्टेशन को जोड़ने के लिए अंडरपास भी बनाया जाएगा। इससे पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।