फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The message of voting was given by forming a human chain.

Agra News: मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान करने का संदेश

Wed, 24 Jan 2024 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 24 Jan 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
The message of voting was given by forming a human chain.
मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान करने का संदेश
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ने मताधिकार की शपथ दिलाई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। आरसी इंटर कॉलेज से क्रिश्चियन तिराहे तक लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं को अधिक से अधिक प्रतिभाग कराने के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने प्रतिभागियों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि संविधान ने व्यस्क नागरिकों को देश के सभी सदनों में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए मताधिकार कर सुयोग्य, स्वच्छ छवि वाले जन प्रतिनिधियों को चुनने का अवसर दिया है। यदि मतदाता हैं तो प्रत्येक निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में अवश्य करें। परिजन सहित पड़ोस के मतदाताओं को भी मताधिकार करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है कि ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदाताओं को जागरूक करने में स्कूली बच्चे अहम भूमिका अदा करेंगे। मानव श्रृंखला में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह, स्वीप समन्वयक शैफाली यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज पाल, अलका पाठक, संजना श्रीवास्तव, सविता, प्रभा कुमारी, नीतू वर्मा, कुसुम राव, एसके मल्ल, प्रशांत कुमार चतुर्वेदी, विवेक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed