फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The message of patriotism resonated in the procession on the birth anniversary of Maharana Pratap.

Agra News: महाराणा प्रताप की जयंती की शोभायात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

Sun, 10 May 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The message of patriotism resonated in the procession on the birth anniversary of Maharana Pratap.
सनातनी वीर महापुरुष योद्धा सम्मान समिति
आगरा। सनातनी वीर महापुरुष योद्धा सम्मान समिति ने शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। दहतोरा स्थित तिरुपति रेजिडेंसी से सेक्टर 12 तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सजे-धजे ऊंट, घोड़े और भव्य झांकियां शामिल थीं। इन झांकियों ने सनातनी संस्कृति के साथ सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। रास्ते में फूलों की वर्षा की गई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि महाराणा प्रताप का इतिहास हर देशवासी के लिए गर्व करने वाला है। उन्होंने स्वाभिमान, मातृभूमि और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष किया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने समाज से महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, नितिन कोहली, कृपाल प्रधान, मनोज चौहान, हरिओम ठाकुर, नितेश भारद्वाज, संस्कार भदौरिया, यश राजावत, बंटी परिहार और मनोज माहौर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed