फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The mercury crossed 44, the heat increased the problem immensely.

Agra News: पारा 44 के पार, गर्मी से परेशानी बढ़ी अपार

Thu, 30 May 2024 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 30 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
The mercury crossed 44, the heat increased the problem immensely.
कासगंज। जिले में बीते पांच दिन से लगातार पारा 44 पार पहुंच रहा है। मंगलवार को तापमान 46 डिग्री पार पहुंच गया था। भीषण गर्मी से जनमानस की परेशानी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी अधिकतम पारा 44.7 डिग्री रहा। गर्मी व धूप के चलते दिन के समय बाजारों में होने वाली चहल-पहल भी प्रभावित हुई है। इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से व्याकुल हो रहे हैं। जिले में बुधवार को सुबह सात बजे तक मौसम का मिजाज अच्छा रहा। इस समय हल्के बादल के साथ ठंडी हवा चली, जिससे लोग राहत महसूस करते देखे गए। इस समय पारा 30.1 डिग्री रिकार्ड किया गया, लेकिन आठ बजते ही बादल छंटना शुरू होते ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। पारा उछल कर 33.2 डिग्री पर जा पहुंचा। तापमान में सबसे अधिक उछाल सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच आया। इस दौरान में पारा 3.8 डिग्री बढ़ा। इसके बाद पारा लगातार बढ़ता गया। दोपहर 12 बजे से तेज गरम हवाएं चलने लगी। हाल यह था कि बाहर निकले लोगों के शरीर झुलसने लगे। इससे लोग खासे परेशान रहे। इसके साथ बाजार की चहल-पहल पर असर आने लगा। काफी संख्या में लोग अपने घरों को लौट गए। दोपहर में करीब 3:30 बजे 44.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। गर्मी के कारण लोगों की व्याकुलता बढ़ गई। वहीं, पशु-पक्षी भी इस भीषण गर्मी में परेशान हो उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed