{"_id":"6a234715162712c87f01e46b","slug":"the-mayor-ordered-the-cleaning-of-the-drains-by-the-15th-agra-news-c-25-1-agr1070-1077697-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मेयर ने 15 तक नाला सफाई का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मेयर ने 15 तक नाला सफाई का दिया निर्देश
विज्ञापन
नाला सफाई का सच
आगरा। बारिश के दौरान जलभराव होने से नाला सफाई के दावों की पोल खुल गई। शहर भर से नगर निगम अधिकारियों को जलभराव की शिकायत मिली। मेयर ने नगर आयुक्त के साथ शुक्रवार को बैठक की।
मेयर हेमलता दिवाकर ने 15 जून तक सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में नाला सफाई की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने चेतावनी दी कि नाला सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जोन के अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रों का निरीक्षण करें और सफाई कार्य की हर दिन निगरानी करें। सिल्ट और कूड़े का तत्काल उठान कराया जाए, जिससे दोबारा नालों में गंदगी न पहुंचे।
बाग मुजफ्फर खां और खटीक पाड़ा नालों में कागजों पर सफाई
आगरा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नालों की सफाई 80 फीसदी तक पूरा होने के दावे किए हैं लेकिन बारिश के तीन दिनों में नाला सफाई का सच सामने आ गया। जिन नालों की तलीझाड़ सफाई के दावे किए गए, वहां सिल्ट और कचरा भरा पड़ा है।
विज्ञापन
मंटोला, काजीपाड़ा, महावीर नाला, लोहामंडी, खतैना और शाही कैनाल पर अतिक्रमण के कारण आधी-अधूरी सफाई की गई। यहां ठोस सिल्ट बांध जैसा काम कर रही है, जिससे जलभराव हुआ। खटीकपाड़ा और बाग मुजफ्फर खां में सेंट जॉर्जेज स्कूल से सटे नाले की सफाई नहीं की गई। कागजों में यह नाला साफ है, जबकि यहां सिल्ट भरी है। यही हाल काजीपाड़ा नाले का है। आवास विकास कॉलोनी और लोहामंडी में नाले को सीसी से पाटकर जनरेटर और अन्य निर्माण कर लिया गया है। बाग फरजाना के पार्षद शरद चौहान ने नगर आयुक्त से नालों से अतिक्रमण को ढहाने की मांग की, जिससे आवास विकास और कैलाशपुरी क्षेत्र को जलभराव से बचाया जा सके।