फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The matter of demanding compensation for the hundred beds will be investigated.

Agra News: सौ शैय्या में नेग मांगने के मामले की होगी जांच

Fri, 26 Sep 2025 04:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Sep 2025 04:32 AM IST
सार

मैनपुरी के सौ शैय्या अस्पताल में प्रसव के बाद परिवार से रुपये मांगने के आरोप सामने आए हैं। सीएमओ के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

विज्ञापन
The matter of demanding compensation for the hundred beds will be investigated.

विस्तार

मैनपुरी। सौ शैय्या अस्पताल में प्रसव के बाद तीमारदार से नेग मांगने के मामले की जांच होगी। सीएमओ के निर्देश पर सीएमएस द्वारा दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। सीएमएस ने टीम में शामिल दो चिकित्सकों से प्रकरण की जांच कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए को कहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला छुपट्टी निवासी विजय कुमार की पत्नी नीतू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर 19 सितंबर को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां नीतू ने पुत्री को जन्म दिया। मंगलवार को जच्चा-बच्चा की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। नीतू के पति विजय कुमार ने आरोप लगाया कि पुत्री पैदा होने पर डिलीवरी रूम के पास वाले कमरे में परिजन को बच्ची देने से पहले उनसे 800 रुपये ले लिए। इसके अलावा कागजात बनवाने के 100 और छुट्टी कराने पर भी 200 रुपये वसूल लिए गए। बुधवार को मामला सामने आने के बाद सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता ने सौ शैय्या अस्पताल के सीएमएस डाॅ. शशांक कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमएस ने डाॅ. अरुण कुमार और हृदयराम की टीम गठित कर पूरे प्रकारण की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed