फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The maternal uncle was found guilty of raping and murdering the girl

Agra News: बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या में रिश्ते का मामा दोषी करार

Tue, 24 Jun 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
The maternal uncle was found guilty of raping and murdering the girl
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या के पांच साल पुराने मामले में मंगलवार को एडीजे विशेष पॉक्सो चेतना चौहान की कोर्ट से आरोपी को दोषी करार दिया गया है। 26 जून को सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार दन्नाहार के एक गांव निवासी मजदूर की 10 वर्षीय पुत्री नौ मार्च 2020 की दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची का रिश्ते का मामला मनोज जाटव निवासी नगला मुगरिया, जो कि गांव के स्कूल में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। वह बच्ची को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। बच्ची देर रात तक अपने घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने बच्ची का शव गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे बबूल की झाड़ियों में पड़ा देखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगा कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके नाजुक अंग से खून निकल रहा था। पिता ने गांव मुगरिया निवासी मनोज जाटव के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और साक्ष्य छिपाने सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में चार्जशीट दाखिल की। ट्रायल एडीजे विशेष पॉक्सो चेतना चौहान की कोर्ट में चला। कोर्ट में अभियोजन की ओर से शैलेंद्री राजपूत ने साक्ष्य व गवाहों को पेश किया। इनके आधार पर कोर्ट ने मनोज को दोषी करार दिया। सजा के बिंदु पर 26 जून को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed