फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The material collected on the roadside will be seized

सड़क किनारे एकत्रित सामिग्री होगी जब्त

Wed, 28 Jul 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The material collected on the roadside will be seized
मैनपुरी। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने उद्योग बंधु, व्यापार बंधु की बैठक में समीक्षा की। कहा कि अगर सड़क किनारे निर्माण सामिग्री एकत्रित की तो जुर्माना लगाया जाएगा। सामिग्री को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा उद्यमियों को उद्योगों के संचालन में असुविधा न हो, उनकी समस्याओं का निदान किया जाए। बैंकर्स प्राथमिकता पर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद-एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में ऋण वितरित कराएं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 68 में से पंाच, मुख्यमंत्री युवा स्व: रोजगार योजना में 57 में तीन पर लोन दिया गया है।
विज्ञापन

मुकुल ओवरसीज आगरा रोड को मंडी शुल्क में छूट देने के संबंध में उपायुक्त उद्योग, सचिव मंडी, शिकायतकर्ता अमित अग्रवाल को संयुक्त रूप से बैठकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा। ईट भट्ठा एसोसिएशन की शिकायत पर शीतला देवी मंदिर, क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान के पीछे ओवरलोडिंग कर ईंट लाने के कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग करके जुर्माना वसूलने, साप्ताहिक रिपोर्ट देने, सड़क किनारे बालू, मौरम, गिट्टी डालकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार राय, एएसपी मधुवन कुमार सिंह, घनश्याम दास गुप्ता, विनय गुप्ता, अनिल कुमार दीक्षित, जुगल किशोर तापड़िया, महाप्रबंधक उद्योग मोहम्मद सऊद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed