{"_id":"64ae8bccb7853140e709d1fa","slug":"the-married-woman-was-thrown-out-of-the-house-when-the-demand-for-the-car-was-not-met-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-932-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला
Wed, 12 Jul 2023 04:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 12 Jul 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला
पीड़िता ने करहल थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। मोहल्ला मनिहारन निवासी विवाहिता को ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारन निवासी आलिया फातिमा ने बताया कि उसका निकाह 20 नवंबर 2022 को नफीस सिद्दीकी निवासी गढ़ी अब्दुल मजीद खान फर्रुखाबाद के साथ हुआ है। निकाह के एक माह बाद ही ससुरालीजन द्वारा अतिरिक्त दहेज में कार की मांग की जाने लगी। धमकी देते कि अगर रुपये लेकर नहीं आई तो जान से मार देंगे। पागल का सर्टिफिकेट बनवा देंगे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर ससुरालीजन द्वारा आए दिन मारा पीटा जाने लगा। जब परिजन समझाने के लिए आए तो उनकी एक न सुनी। उन्हें अपमानित कर भाई के साथ उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। तहरीर पर पुलिस ने पति नफीस सिद्दीकी, देवर इदरीश, जेठ रहीस, सास मुन्नी बेगम, ससुर अनीस, ननद जीनत, ननदोई नसीव के खिलाफ दहेज प्रताडऩा सहित अन्य धाराओंं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।