फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The married woman was thrown out of the house for dowry, she was married four years ago

Agra News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से बाहर निकाला, चार पूर्व हुई थी शादी

Fri, 08 Sep 2023 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
The married woman was thrown out of the house for dowry, she was married four years ago
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को दहेज के लिए पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया गया। उसकी शादी चार माह पूर्व हुई थी। विवाहिता ने पति सहित छह ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला गुलाबी निवासी वर्षा की शादी 6 फरवरी को सौरभ निवासी खुशालपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। विवाहिता ने मामले की जानकारी अपने मायके में भी की। मायके के लोगों ने कई बार उसके पति ससुरालीजन को समझाया, लेकिन वह लगातार दहेज की मांग करते रहे। 30 मई को विवाहिता वर्षा को दहेज के लिए पिटाई करते हुए घर से बाहर निकाल दिया गया। विवाहिता ने मायके पहुंचकर जानकारी परिजन को दी। विवाहिता ने पति सौरभ, ससुर तेज सिंह, सास राजकुमारी, जेठ गौरव, जेठानी रानी, ननद ममता के खिलाफ तहरीर महिला थाने में दी। दाेनों पक्षों का परिवार परामर्श केंद्र पर सुलह समझौता का मामला चलता रहा। तीन सितंबर को आरोपियों ने उसके मायके पहुंचकर फिर से दहेज की मांग। मामले की शिकायत महिला ने पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पति व ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed