फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The market opened after 8 hours on assurance of action

Agra News: कार्रवाई के आश्वासन पर 8 घंटे बाद खुला बाजार

Tue, 26 Aug 2025 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The market opened after 8 hours on assurance of action
फोटो45गंजडुंडवारा में पटियाली सीओ संतोष कुमार से वार्ता करते राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य सभा एव
गंजडुंडवारा। कपड़ा कारोबारी अंकुर गुप्ता की बीती बृहस्पतिवार की रात एटा से लौटते वक्त गणेशपुर फाटक के पास कुछ लोगों ने चोर समझकर बेरहमी से पिटाई कर दी। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन व व्यापारियों में आक्रोश फूट पड़ा। व्यापार मंडल ने सोमवार को 8 घंटे तक बाजार बंद करके राजाराम चौराहे पर धरना दिया। पूर्व विधायक और वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीओ पटियाली ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। 30 अगस्त तक कार्रवाई का अल्टीमेटम देकर व्यापारियों ने दोपहर में करीब 2:30 बजे धरना खत्म किया। गंजडुंडवारा के मोहल्ला धनपाल में रहने वाले अंकुर गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता कपड़ा व्यापारी है। वह बृहस्पतिवार की रात कार में सवार होकर एटा से घर लौट रहे थे। वह रास्ते में गनेशपुर रेलवे फाटक बंद होने के कारण कार से उतरकर बस स्टॉप के पास खाली जगह में लघुशंका निवारण के लिएउतरे थे। इस दौरान उन्हें चोर समझकर प्यारे मियां निवासी गनेशपुर और नफीस निवासी सुजावलपुर समेत करीब 25 अज्ञात ने बेरहमी से पीट दिया था। कारोबारी का दिल्ली में इलाज चल रहा है। मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इससे परिजनों और व्यापार मंडल में आक्रोश है। व्यापार मंडल सोमवार को बाजार बंद करके राजाराम चौराहे पर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गया। धरने में अंकुर गुप्ता की पत्नी शिल्पा गुप्ता समेत अन्य परिजन मौजूद रहे। सूचना पर एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल और सीओ संतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस उन्हें मानने में जुटी रही, लेकिन वे एसपी अंकिता शर्मा को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। धरने पर बैठी पत्नी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि उनके पति को जान से मारने की कोशिश की गई। घटना का वीडियो मौजूद है। उसमें आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस ने चार दिन से कोई कार्रवाई नहीं की है। उनका आरोप है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया था, उन्हें भी छोड़ दिया गया। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोपहर करीब 2:30 बजे पूर्व विधायक ममतेश शाक्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य सभा एवं व्यापारी नेता सुमंत कुमार गुप्ता के सामने सीओ ने आरोपियों को गिरफ्तार करके कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने पुलिस को कार्रवाई के लिए 30 अगस्त तक का अल्टीमेटम देकर धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed