{"_id":"5bbda4ee867a55286030d867","slug":"the-man-was-shot-by-bike-riders-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड पर चिड़िया को दाना डाल रहे युवक को गोली मारी, सट्टेबाजी से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राउंड पर चिड़िया को दाना डाल रहे युवक को गोली मारी, सट्टेबाजी से जुड़ा है मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
खून से लथपथ युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में सुबह-सुबह बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और फरार हो गए। इस घटना के बाद सनसनी फैल गई। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची। वह घटना के पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
कासगंज निवासी युवक सतीश बुधवार को सुबह सोरो के मेला ग्राउंड पहुंचा। वह चिड़िया को दाना डाल रहा था। इस बीच बाइक में सवार अज्ञात बदमाश पहुंचे। जब तक सतीश कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने गोली मार दी। सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। गंभीर रूप से घायल सतीश को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि सतीश सट्टा से जुड़ा है। इस घटना की सुई भी इसी के ईदगिर्द घूम रही है।
विज्ञापन
कासगंज सोरो के मेला ग्राउंड पर चिड़या को दाना डाल रहे युवक सतीश को बाइक सवारों ने गाली मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रेफर किया गया। घायल युवक सट्टेबाजी के गोरखधंधे से जुड़ा हुआ है। आरोपी अज्ञात है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।