फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The man cheated by posing as a relative, the police got the money back

Agra News: रिश्तेदार बनकर ठगे रुपये, पुलिस ने वापस कराए

Sun, 01 Jun 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The man cheated by posing as a relative, the police got the money back
मैनपुरी। कस्बा बरनाहल के रहने वाले एक युवक को ठगों ने रिश्तेदार बनकर 18 हजार रुपयों से ठग लिया। शिकायत के बाद रविवार को साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित के खाते से ट्रांसफर कराई गई धनराशि वापस कराई। बरनाहल निवासी हैदर अली ने बताया कि कुछ दिन पहले एसपी गणेश प्रसाद साहा से इस संबंध में शिकायती की थी। एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर अपना रिश्तेदार बताया था। आवाज भी रिश्तेदार से मिलती जुलती थी। वह ठग की बातों में आ गए और उसके बताए नंबर पर 18 हजार रुपये डाल दिए। फोन कटने के बाद जब उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि फोन करने वाला उनका रिश्तेदार नहीं बल्कि ठग था। उन्होंने तुरंत ही 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने मामले की जांच साइबर थाना पुलिस को सौंपी थी। जांच के दौरान साइबर अपराध एक्सपर्ट महिपाल भदौरिया, मनोज कुमार, जोगेंद्र चौधरी, सरयू कुमार ने खाते से ट्रांसफर कराई गई धनराशि को फ्रीज करा दिया। रविवार को हैदर अली को साइबर थाने बुलाकर खाते से निकाली गई संपूर्ण धनराशि वापस कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed