फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The main accused in the case surrendered

मामले में मुख्य आरोपी ने किया समर्पण

Sat, 02 Oct 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The main accused in the case surrendered
मैनपुरी। दन्नाहार में महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस अब उसको रिमांड पर लेगी। महिला की ओर से दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी करीब एक साल पहले थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई है। महिला 25 अगस्त को दवा लेने के लिए गई थी, तभी औंछा क्षेत्र में पड़रिया चौराहा के पास आरोपी अतुल व पंकज बाइक से आए और उसे गांव तक छोड़ने की बात कह कर साथ ले गए थे। रास्ते में उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा कर महिला के साथ अतुल ने दुष्कर्म किया था। लोगों के आने पर आरोपी वहां से भाग गए थे। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच शुक्रवार को मुख्य आरोपी अतुल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed