फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The maid had stolen the engagement money and jewellery.

Agra News: नौकरानी ने किए थे सगाई के रुपये और जेवर चोरी

Mon, 04 May 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The maid had stolen the engagement money and jewellery.
आगरा। लोहामंडी थाना क्षेत्र के मालवीय कुंज में घर के अंदर से नकदी और चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने जांच की तो नौकरानी के माल चोरी करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रुपये और जेवर भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि मालवीय कुंज निवासी नवल किशोर मदान ने शिकायत की थी। बताया था कि उन्होंने अलमारी में पौत्र युविन के लगन सगाई में मिले 2.75 लाख रुपये, एक चांदी की चेन और दो कड़े प्लास्टिक के पैकेट में रखे थे। 2 मई को सुबह करीब 10:30 बजे अलमारी खोलने पर पैकेट नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की तो घर में खाना बनाने और सफाई करने वाली महिला पर शक हुआ। पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला पायल को मोती कटरा से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी किया पूरा सामान और नकदी बरामद हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि सफाई के दौरान अलमारी खुली मिलने पर उसमें से रुपयों से भरा पैकेट चोरी कर घर में ही छिपा दिया था। बाद में मौका मिलते ही वह माल निकाल कर अपने घर ले आई थी। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed