फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Maharashtra TET question paper was printed in Agra.

UP: महाराष्ट्र TET पेपर लीक में यूपी का कनेक्शन आया सामने, आगरा में छपा था प्रश्न पत्र; एसआईटी जांच में जुटी

Thu, 02 Jul 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 02:48 AM IST
सार

महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में जांच के दौरान सामने आया कि प्रश्नपत्र आगरा की एक प्रिंटिंग प्रेस में छापा गया था। एसआईटी ने आगरा में गोपनीय जांच की है और प्रिंटिंग प्रेस समेत उससे जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
The Maharashtra TET question paper was printed in Agra.
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रश्न पत्र आगरा की प्रिंटिंग प्रेस में छापा गया था। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आगरा आकर रविवार को जांच की थी। सदर, आवास विकास काॅलोनी और हरीपर्वत क्षेत्र में जानकारी जुटाई थी। मगर कोई आरोपी नहीं पकड़ा जा सका था। इस पर टीम लाैट गई थी। स्थानीय पुलिस को गोपनीय जांच से दूर रखा गया था।
विज्ञापन


महाराष्ट्र टीईटी का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले लीक होने का मामला सामने आने के बाद सरकार ने इसे रद्द कर दिया था। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया। प्रश्न पत्र लीक करने वालों के तार दिल्ली, यूपी और बिहार से जुड़े होने की आशंका पर छापा मारा गया था। एसआईटी ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। इनमें दो बिहार और एक हरियाणा के थे। इनको कोर्ट में पेश किया गया था। प्रश्नपत्र लीक के तार उत्तर प्रदेश और दिल्ली से जुड़े होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


एसआईटी को पता चला कि प्रश्न पत्र के चार अलग-अलग सेट आगरा में छापे गए। इनमें से ही एक के लीक होने की आशंका जताई गई है। इसलिए महाराष्ट्र एसआईटी की टीम रविवार को आगरा आई थी। कई जगह पर छापा मारा गया था मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। टीम अन्य तरीके से भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। प्रिंटिंग प्रेस की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उससे जुड़े कर्मचारी और अन्य लोगों के बारे में गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई जा रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि टीम के आने की जानकारी नहीं है। अगर महाराष्ट्र पुलिस संपर्क करेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री को नहीं थी जानकारी: मुनगंटिवार
मुंबई। महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रश्न पत्र घोटाला मामले में नई जानकारी सामने आई है। प्रश्नपत्र आगरा में छापा गया था। आश्चर्य की बात है कि राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे को भी यह पता नहीं था। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटिवार ने बुधवार को विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि मंत्री भुसे ने व्यक्तिगत तौर पर उनसे यह कहा था कि उन्हें प्रश्न पत्र आगरा में छापे जाने की जानकारी नहीं थी।


मुनगंटिवार ने कहा कि मंत्री दादा भुसे की इस स्वीकारोक्ति से शिक्षा विभाग के कामकाज में गंभीर खामियां उजागर हुई हैं। बता दें, 28 जून को राज्य के 1029 केंद्रों पर टीईटी आयोजित हुई थी, जिसमें 6 लाख 128 अभ्यर्थी शामिल होने वाले थे। मगर, एक दिन पहले प्रश्न पत्र लीक हो गया। इसके बाद महाराष्ट्र में टीईटी स्थगित कर दी गई थी। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पेपर लीक का मास्टमाइंड बताए जा रहे बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी भी शामिल हैं। जांच में अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता सामने आने के बाद इसकी जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed