फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janaki Appears from a Pot in Agra Ramlila, Celebrations Fill Mithila Nagari

रामलीला 2026: घड़े से हुआ जानकी का प्राकट्य, जनक-सुनयना ने बांटी मिठाई; मिथिला नगरी में छाया उल्लास

Sat, 03 Oct 2026 09:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 09:10 AM IST
सार

रामलीला मैदान में हल की नोक से घड़े के टकराने पर बाल रूप में जानकी का प्राकट्य हुआ, जिसके बाद मिथिला नगरी बधाई गीतों और जयघोष से गूंज उठी। जनक-सुनयना ने श्रद्धालुओं को मिठाई, खिलौने और फल बांटे; आज किन्नर समाज करेगा प्रभु श्रीराम की आरती।
 

विज्ञापन
Janaki Appears from a Pot in Agra Ramlila, Celebrations Fill Mithila Nagari
रामलीला मैदान में गूंजे बधाई गीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलीला मैदान में शनिवार को जानकी के प्राकट्य की लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ। हल की नोक से घड़े के टकराते ही वैदेही के प्रकट होते ही पूरी मिथिला नगर बधाई और जयघोष से गूंज उठी।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में सजी मिथिला नगरी में महाराज जनक के स्वरूप अशोक गोयल और महारानी सुनयना के स्वरूप लता गोयल ने खेत में हल चलाने की लीला की। इसी दौरान हल एक घड़े से टकराया और बाल रूप मां जनक नंदिनी का प्राकट्य हुआ। तीन माह की अवनि ने बाल जानकी का स्वरूप धारण किया।
विज्ञापन


जानकी के जन्म की खुशी में महिलाओं ने मंगल गीत गाए और नृत्य कर खुशियां मनाईं। राजा जनक और रानी सुनयना ने श्रद्धालुओं को खिलौने, मिठाई, फल, मेवा, चॉकलेट और टॉफियां वितरित कीं। स्वरूपों की आरती कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या, उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू यादव सहित जनक परिवार के सदस्यों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज किन्नर समाज करेगा श्रीराम की आरती
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि शनिवार को किन्नर समाज को प्रभु श्रीराम की आरती के लिए आमंत्रित किया गया है। मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि इसके साथ विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध लीला का भी मंचन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed