फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The luxury trains police on Diwali gift

दिवाली पर पुलिस को लग्जरी गाड़ियों का गिफ्ट

Fri, 28 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
The luxury trains police on Diwali gift
पु‌ल‌िस
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिवाली पर पुलिस को चमचमाती लग्जरी गाड़ियों को गिफ्ट किया है। इनमें यूपी 100 के तहत आगरा पुलिस को 76 गाड़ियां दी गई हैं। 51 बोलेरो हैं और 25 इनोवा। इन्हें लाने के लिए गुरुवार को आगरा से ड्राइवरों समेत 200 पुलिसकर्मी लखनऊ भेजे गए। तमाम गाड़ियां आज शाम तक आगरा लाई जानी हैं। इन गाड़ियों के बाद पुलिस को 62 बाइक दी जाएंगी।
विज्ञापन

76 में से चार गाड़ियां रिजर्व में रखी जाएंगी। 51 में से तीन बोलेरो और 25 में से एक इनोवा। गाड़ियों को आज लखनऊ से एक साथ रवाना किया जाएगा। इन गाड़ियों को चलाने के लिए ड्राइवर तैनात किए जा चुके हैं। इनकी ट्रेनिंग भी हो चुकी है। गाड़ियों की तरह 62 में से चार बाइक  रिजर्व में रखी जाएंगी। पुलिस से 83, पीएसी से 220 और होमगार्ड से 84 ड्राइवर तैनात किए हैं। ड्राइवर शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। योजना शुरू किए जाने के लिए अब सिर्फ गाड़ियों पर तैनात किए जा रहे हेड कांस्टेबलों का शस्त्र प्रशिक्षण शेष रह गया है। इन्हें रिवाल्वर और पिस्टल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गाड़ियों में फर्स्ट एड किट के अतिरिक्त स्ट्रेचर भी होगी ताकि घायलों को मदद दी जा सके। गाड़ियों में दमकलकर्मी भी तैनात किए जा रहे हैं। बता दें, डायल 100 में सूचना मिलने पर पुलिस को 10 मिनट के अंदर पहुंचना है। गाड़ियों के कहीं भी आसानी के पहुंचने के लिए एक लाख 15 हजार प्वाइंट आफ इंटरेस्ट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी थाना क्षेत्रों का मैप तैयार किया गया है। कंट्रोल रूम से उसी गाड़ी के ड्राइवर को सूचना दी जाएगी जो घटनास्थल के सबसे नजदीक होगा। योजना में जिला या थानों की सीमा जैसी कोई बात नहीं रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed