फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The lovers who ran away from Moradabad were caught at the eastern gate of the Taj

ताज के पूर्वी गेट पर पकड़े गए मुरादाबाद से भागे प्रेमी युगल

Fri, 13 May 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The lovers who ran away from Moradabad were caught at the eastern gate of the Taj
आगरा। मुरादाबाद से भागे प्रेमी युगल को ताजमहल पर बैग छोड़ देने की भूल भारी पड़ गई। बैग में सोने के आभूषण मिलने पर एएसआई कर्मियों ने बैग देने से पहले उनके बारे में तस्दीक की तो मुरादाबाद पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों घर से भागे हुए हैं, उनकी रिपोर्ट दर्ज है। लिहाजा दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दें, वह आगरा से कस्टडी में ले लेंगे।
विज्ञापन

वाकया बृहस्पतिवार दोपहर लगभग एक बजे का है। पूर्वी गेट पर एक लावारिस बैग मिलने पर उसे सीसीटीवी कैमरों के सामने खोला गया। उसमें 50 ग्राम सोने के आभूषण निकले। इस पर एएसआई की टीम ने ताजमहल में उद्घोषणा करवाई कि जिसका बैग रह गया है वह उसे ले जाए। कुछ ही देर में मुरादाबाद के मुगलपुरा, द्वितीय लाल स्कूल निवासी अनस अली (19) अपने साथ एक युवती को लेकर आया। युवती ने बताया कि वह बैग जल्दबाजी में छोड़ गई थी, इसमें उसके आभूषण हैं। दोनों से पहचान के दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो उनके पास आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र नहीं था।
विज्ञापन

शक होने पर एएसआई के कर्मचारियों ने युवक से घरवालों से मोबाइल पर बात कराने को कहा। जैसे ही अनस ने अपने घरवालों को कॉल किया वैसे ही एएसआई कर्मी ने मोबाइल उससे ले लिया। दूसरी ओर से आवाज आई कि वह सब इंस्पेक्टर जयदेव मुरादाबाद से बोल रहे हैं। दरअसल अनस का मोबाइल सर्विलांस पर लगा था। उन्होंने बताया कि यह लड़का, लड़की को लेकर भागा है। थाने में एफआईआर दर्ज है। इस लड़की की शादी तीन चार माह पहले ही दूसरे लड़के के साथ हुई थी। आप इन्हें रोक लीजिए, हम लोग आगरा आकर कस्टडी में ले लेंगे। इसके बाद प्रेमी युगल को सीओ ताज सुरक्षा के माध्यम से थाना ताजगंज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि मुरादाबाद की रहने वाली युवती अपने परिचित के साथ बाइक से पहले लखनऊ गई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को दोनों आगरा आए थे। ताजमहल परिसर में चेकिंग के दौरान पकड़ लिए गए। युवती शादीशुदा है। उसके लापता होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज थी। सूचना पर वहां की पुलिस आगरा आई। दोनों को लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed