फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The lintel and balcony of a dilapidated house fell

Agra News: जर्जर मकान का लिंटर और छज्जा गिरा

Thu, 24 Jul 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 24 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The lintel and balcony of a dilapidated house fell
कासगंज। सहावर गेट पर बृहस्पतिवार की सुबह बारिश थमने के बाद एक जर्जर मकान का आगे का लिंटर और छज्जा अचानक भरभरा कर ढह गया। रोड से गुजर रहे बाइक सवार को जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर भागना पड़ा। मलबे में दबकर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सहावर गेट पर गली सत्तार बैंड के पास सुशील शर्मा पुत्र वेदराम शर्मा का मकान है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे जब बारिश थम गई, इसके थोड़ी देर बाद अचानक उनके मकान का आगे का छज्जा और कमरे का लिंटर भरभराकर ढह गया। इस दौरान नवल किशोर बाइक लेकर रोड से गुजर रहे थे। उन्होंने मकान ढहता देखा तो तत्काल बाइक छोड़कर भाग निकले। इससे उनके ऊपर मलबा गिरने से बच गया, लेकिन मलबे में दबकर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान मालिक से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। बताया जा रहा है कि मकान काफी समय से जर्जर हालत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed