फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The last rites of the jawan took place with state honors

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 16 Apr 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The last rites of the jawan took place with state honors
बरनाहल। क्षेत्र के गांव तिकोना निवासी सीआरपीएफ जवान के पार्थिव शरीर का शनिवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जवान ब्रजमोहन का शुक्रवार की सुबह जम्मू कश्मीर के पुलवामा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। शनिवार की सुबह जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। शव को देखकर घर में कोहराम मच गया। अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। गमगीन माहौल में गांव में पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुुखाग्नि भतीजे अंशुल चौहान ने दी।
विज्ञापन

सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी अशोक कुमार राय, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान सहित उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed