{"_id":"60d222188ebc3e322f280279","slug":"the-knock-of-flood-has-reached-the-population-of-many-villages-kasganj-news-agr4968854198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में उफान तेज, कई गांव की आबादी तक पहुंची बाढ़ की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में उफान तेज, कई गांव की आबादी तक पहुंची बाढ़ की दस्तक
विज्ञापन
कासगंज। जिले में गंगा की धारा लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। तेज उफान के कारण तटवर्ती गांव की आबादी की ओर पानी पहुंचने लगा है। ग्रामीणों के बीच बढ़ते बाढ़ के पानी को लेकर खलबली मची हुई है। नरौरा से लगातार डिस्चार्ज बढ़ रहा है। कछला गेज लगातार ऊपर उठ रहा है। 15 सेंटीमीटर की वृद्धि गंगा के जलस्तर में मंगलवार को और हो गई है। खेतों में खड़ी फसलों में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है। किसानों को मक्का, बाजरा की फसलों में नुकसान की आशंका है। आज बुधवार को गंगा में बाढ़ के हालात और विकराल होने की आशंका है।
सोमवार से मीडियम फ्लड लेवल का डिस्चार्ज लगातार नरौरा बैराज से बना रहा। पूरे दिन एक जैसा डिस्चार्ज बना रहा इस कारण लगातार पानी बढ़ता रहा। मंगलवार को सुबह नरौरा से पानी के डिस्चार्ज में और बढ़ोत्तरी हुई। नरौरा से करीब 1.5 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज सोमवार के मुकाबले बढ़ गया। इससे कछला ब्रिज पर गंगा का जलस्तर प्रात: 8 बजे 163.70 के निशान पर था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़ गया। गंगा में बढ़ता पानी लगातार ग्रामीण इलाकों की ओर रुख कर रहा है। बांधों के आसपास पानी एकत्रित होने लगा है, वहीं खेत-खलिहानों में बाढ़ का पानी भर गया है। यह पानी और तेजी से बढ़ेगा। इसको लेकर ग्रामीण सतर्कता बरतने लगे हैं।
उढ़ेर बांध के सोता में पानी तेजी से पहुंच रहा है और पानी बढ़ने से दतलाना और उढ़ेर गांव की ओर पानी का रुख हो सकता है। नगला दल, डेलासराय व तटवर्ती इलाके के अन्य गांव की ओर भी खादर के बाद खेतों में पानी पहुंचा है। वहीं सहावर के किसौल, किलौनी, सुन्नगढ़ी की आबादी में पानी ने दस्तक दे दी है। इस इलाके में तमाम ग्रामीणों ने सड़क पर अपनी चारपाई डाल ली है और घरों में बढ़ता पानी देख सामान को सुरक्षित किया है। बुधवार को गंगा के पानी का फैलाव गांव में और बढ़ जाएगा। इससे ग्रामीणों के सामने दिक्कतें बढ़ेंगी।
विज्ञापन
मीडियम फ्लड के लिए संवेदनशील हैं ये गांव
जिले में मीडियम फ्लड के लिए ये गांव संवेदनशील हैं। इनमें बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इन गांव में लहरा, दतलाना, उढ़ेर, खड़ेरी, अजीतनगर, बमनपुरा, रफातपुर, सिंकदरपुर ढाव, सुन्नगढ़ी, चकरा, किलौनी, किसौल, नागर खिदरपुर, उलाईखेड़ा, शहवाजपुर, नगला हंशी, नगला जाटवान, पनसोती, म्यूनी, मेहोल, कादरगंज, बमनपुरा, हिम्मतनगर बझेरा, नगला मुंता, टिकुरीनगला, गठौरा, जिझौल, नगला खुर्द, नगला खिमाई, नगला मनी आदि हैं।
सोमवार को पानी का डिस्चार्ज-
- हरिद्वार- 43336 क्यूसेक।
- बिजनौर- 75687 क्यूसेक।
- नरौरा- 225243 क्यूसेक।
- कछला ब्रिज- 163.70 मीटर के निशान पर।
वर्जन-
जिले में अभी ग्रामीण आबादी में बाढ़ का पानी नहीं घुसा है। आबादी पूरी तरह से सुरक्षित है। खेतों और कई गांव के पास तक पानी की दस्तक हुई है। जिले में मंगलवार को मीडियम फ्लड रहा है लेकिन अच्छी बात यह है कि हरिद्वार और बिजनौर से पानी का डिस्चार्ज काफी कम हुआ है। यह पानी आसानी से आगे की ओर पास हो जाएगा। - अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।