फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The key to majority in the hands of half the population

Agra News: आधी आबादी के हाथ में बहुमत की चाबी

Mon, 01 May 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The key to majority in the hands of half the population
कासगंज। निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। मतदाताओं के बीच प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं हैं। महिला मतदाताओं की निकाय चुनाव में अहम भूमिका है। जिले में 115663 महिला मतदाता हैं, जो प्रत्याशियों के चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगी। महिलाओं का रुझान जिस ओर होगा, बाजी उधर पलटने में देर नहीं लगेगी। भरगैन नगर पंचायत में जिले के सभी निकायों की अपेक्षा सबसे अधिक महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन


जिले में कुल 243502 मतदाता हैं। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 115663 है। जिले में तीन नगरपालिकाओं और सात नगर पंचायतों के लिए 11 मई को मतदान होगा। प्रत्याशी भी महिला मतदाताओं को रिझाने के लिए लगातार कोशिशों में जुटे हैं। घर-घर जाकर महिला मतदाताओं से वोट की अपील की जा रही है। सर्वाधिक महिला मतदाता भरगैन नगर पंचायत में हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 10114 है। यदि प्रतिशत की बात करें तो यह हिस्सेतदारी 48.14 फीसदी है। यहां महिला मतदाताओं ने अपने वोट प्राथमिकता से बनवाए हैं। जबकि अन्य निकायों में महिलाओं का मतों का औसत 47 फीसदी से अधिक का है। ये आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि महिलाओं की निकाय चुनाव में अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन




नगर निकाय- पुरुष मतदाता.महिला मतदाता. कुल मतदाता
नगर पालिका कासगंज- 44562-40919- 85481
नगर पालिका सोरोंजी- 12090-10865-22955
नगर पालिका गंजडुंडवारा-21068-19270-40338
नगर पंचायत बिलराम- 5545-4992-10537
नगर पंचायत पटियाली- 6098-5931-12839
नगर पंचायत मोहनपुर- 2529-2230-4759
नगर पंचायत सिढ़पुरा- 8341-7452-15793
नगर पंचायत सहावर- 10846-9425-20271
नगर पंचायत भरगैन- 10805-10114-21009
नगर पंचायत अमांपुर- 5016-4428-9444



अपनी समझ से वोट दे रहीं महिलाएं
- निकाय चुनाव हो या अन्य कोई चुनाव। अब महिलाएं अपनी समझ से वोट डालती हैं। महिलाओं की अलग प्राथमिकता रहती है। सभी महिलाओं को अपनी समझ से वोट देना चाहिए। वोट का अधिकार उनका अपना है। अब महिलाओं में अपनी सोच से वोट देने की प्रवृति बढ़ रही है- पूनम वाष्र्णेय, महिला मतदाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


- महिलाओं की सेाच में अब निरंतर बदलाव आ रहा है। वह स्वयं सोच समझकर वोट देती हैं। महिलाओं के वोट निर्णायक स्थिति में होते हैं। इसलिए महिलाओं को अपने स्तर से प्रत्याशी का चयन करना चाहिए। न कि किसी के कहने पर- सौम्या पांडेय, महिला मतदाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed