फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The inspector was removed after a commotion at the police station.

Agra News: थाने में हंगामे के बाद इंस्पेक्टर को हटाया

Tue, 14 Oct 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The inspector was removed after a commotion at the police station.
मैनपुरी। थाना कुर्रा में कुछ दिन पहहले युवकों को छोड़े जाने के मामले पर हुए हंगामे के बाद मंगलवार को इंस्पेक्टर को हटा दिया गया है। उन्हें यूपी 112 का प्रभारी बनाया गया है, वहीं विक्रांत कुमार को कुर्रा थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मंगलवार को जिले की कानून व्यवस्था के क्रम में कुर्रा थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह को हटाकर यूपी 112 के प्रभारी पद पर भेजा गया है। वहीं यूपी 112 का प्रभार देख रहे निरीक्षक विक्रांत कुमार को कुर्रा थाने का प्रभारी बनाया है। बता दें कि कुछ पहले ही एक युवती ने भाइयों को गलत तरीके से हिरासत में रखने, रुपये व मुर्गा शराब की दावत मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। हंगामे के दौरान प्रभारी निरीक्षक हाथ जोड़ भागते हुए तस्वीरों में कैद हुए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने पकड़े गए दो युवकों को डकैती के मामले में चालान कर जेल भेजा था। मगर, परिजन की ओर से इसे गलत कार्रवाई बताया गया था। हालांकि कुर्रा प्रभारी निरीक्षक को हटाने के पीछे थाने में हुआ हंगामा वजह बना है। इसे लेकर अभी कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल नए प्रभारी निरीक्षक ने मंगलवार को चार्ज संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed