फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The injured were moaning in pain, Kurawali police made a deal

Agra News: दर्द से कराह रहे थे घायल, कुरावली पुलिस ने कर लिया सौदा

Sun, 10 Nov 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
The injured were moaning in pain, Kurawali police made a deal
कुरावली क्षेत्र में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन और सड़क पर पलटे पड़े धान के बोरे। संवाद
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र में रविवार की सुबह पड़रे (भैंस के बच्चे) लाद कर जा रही पिकअप ने आगे चल रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। दो घायल दर्द से कराह रहे थे, इस बीच कुरावली पुलिस ने सौदा कर लिया। पिकअप में लदे सभी पड़रे बिना कार्रवाई के छोड़ दिए गए। मृतक के परिजन की तहरीर पर सड़क हादसे की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी दो किसानों की कुरावली क्षेत्र में गांव महादेवा के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। किसानों की मौत हो गई। वहीं उक्त हादसे में दो किसान घायल हो गए। टक्कर मारने वाली पिकअप को जब देखा गया तो उसमें कई पड़रे ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। जिन्हें अवैध रूप से परिवहन कर संभवत: कट्टी घर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने हादसे में घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया लेकिन कुछ देर बाद ही बोलेरो पिकअप में ठूंंस-ठूंस कर भरे गए करीब 30-40 पड़रे बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिए। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। मृतक के परिवार के लोगों ने जब विरोध किया तो एक दरोगा ने उन्हें भी हड़काया। जिस वजह से गमजदा परिजन चुपचाप हो गए।
विज्ञापन

जब इस कार्रवाई के बारे में थाना प्रभारी अजय चौहान से जानकारी ली गई तो उन्होंने माना कि पिकअप में कई पड़रे लदे थे। लेकिन उनका कहना था कि सभी पड़रे मालिक के सुपुर्द कर दिए हैं। मृतक के परिजन की तहरीर पर सड़क हादसे की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जब पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई न करने के बारे में पूछा गया तो बताया कि वह धारा बाद में बढ़ाई जाएगी। पिकअप में लदे पड़राें की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। लोगों का कहना है कि किसानों के दर्द के बीच दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बजाय कुरावली पुलिस ने पशुओं पर क्रूरता करने वालों से सौदेबाजी कर फर्ज से भी समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed