फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The increase in fees for cricket matches has boosted the enthusiasm among the girls of Agra.

UP: वनडे 50 हजार और प्लेइंग इलेवन को 25 हजार रुपये... क्रिकेट मैच की फीस बढ़ने से आगरा की बेटियों में उत्साह

Sat, 27 Dec 2025 10:46 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 10:46 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रति डिमरी ने कहा कि हमने लंबे समय से इस तरह के फैसले की उम्मीद की थी। बढ़ी हुई मैच फीस से खिलाड़ियों का आत्मसम्मान बढ़ेगा और वे खुद को पुरुष क्रिकेट के बराबर महसूस करेंगी।

विज्ञापन
The increase in fees for cricket matches has boosted the enthusiasm among the girls of Agra.
महिला क्रिकेट लीग

विस्तार

 राष्ट्रीय स्तर के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में महिला खिलाड़ियों की मैच फीस बढ़ा दी गई है। अंडर-23 और अंडर-19 महिला खिलाड़ियों को भी बड़ा लाभ मिला है। इस फैसले से आगरा की उभरती महिला क्रिकेटरों में उत्साह है।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा कि आगरा की बेटियां सानवी भाटिया, संपदा दीक्षित, रमा कुशवाह, सुप्रिया अरेला, अलमास भारद्वाज, भारती सिंह, आफरीन शमीम और कल्पना लोधी को इसमें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। सीमित संसाधनों में मेहनत कर आगे बढ़ रही इन खिलाड़ियों के लिए यह फैसला किसी संजीवनी से कम नहीं है। इससे खिलाड़ी खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगी। एसोसिएशन की एग्जिक्यूटिव कमेटी की सदस्य डॉ. तूलिका कपूर ने कहा कि पैसा निश्चित तौर पर मायने रखता है। यह फैसला खासतौर पर मध्यम और निम्न आय वर्ग की लड़कियों को क्रिकेट से जुड़े रहने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी मजबूत कदम है।
विज्ञापन


आगरा की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रति डिमरी ने कहा कि हमने लंबे समय से इस तरह के फैसले की उम्मीद की थी। बढ़ी हुई मैच फीस से खिलाड़ियों का आत्मसम्मान बढ़ेगा और वे खुद को पुरुष क्रिकेट के बराबर महसूस करेंगी। यह फैसला आने वाली पीढ़ी के लिए बेहद प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बढ़ाई गई इतनी फीस
सीनियर महिला खिलाड़ियों को अब वनडे और मल्टी-डे टूर्नामेंटों में प्लेइंग इलेवन को 50 हजार रुपये प्रतिदिन और रिजर्व खिलाड़ियों को 25 हजार रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। वहीं टी-20 मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन को 25 हजार और रिजर्व को 12,500 रुपये प्रति मैच दिए जाएंगे। इसके अलावा अंडर-23 और अंडर-19 महिला खिलाड़ियों में प्लेइंग इलेवन को 25 हजार रुपये प्रतिदिन और रिजर्व खिलाड़ियों को 12,500 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed