फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The idols of Lord Jinendra were placed on the new altar.

जिनेंद्र भगवान को नई वेदी पर विराजमान किया

Sat, 21 Aug 2021 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The idols of Lord Jinendra were placed on the new altar.
छीपीटोला​ स्थित श्रीपारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर मं मुनिश्री वीर सागर, विशाल सागर, धवल सागर महाराज क? - फोटो : Agra City
आगरा। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला में शुक्रवार को मुनि वीर सागर, मुनि विशाल सागर, मुनि धवल सागर महाराज के सानिध्य में वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। जिनेंद्र भगवान की प्रतिमाओं को नवीन वेदी पर विराजमान किया। भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक व शांतिधारा की गई।
विज्ञापन

पहले मंगलाष्टक पाठ और मंत्रोच्चारण के साथ नवीन वेदी की शुद्धि की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं की ओर से जिनेंद्र भगवान की प्रतिमाओं को नवीन वेदी पर विराजमान किया गया। दयाचंद, प्रतापचंद जैन परिवार ने मूलनायक भगवान पारसनाथ को वेदी पर विराजमान किया। मुकेश कुमार, हरीश कुमार, दिनेश कुमार, रूपेश कुमार, अभय कुमार, कौशल कुमार, पुनीत कुमार जैन ने जिनेंद्र भगवान की प्रतिमाओं को नवीन वेदी पर विराजमान किया। आचार्य विद्या सागर महाराज के कीर्तिस्तंभ का शिलान्यास मुंबई से आए नवीन जैन ने किया। मुनि धवल सागर महाराज ने कहा कि जब से मुनि नगर में आए हैं, हर दिन इतिहास बन रहा है। मुनि विशाल सागर महाराज ने कहा कि छीपीटोला का सौभाग्य है कि विद्या सागर महाराज का कीर्तिस्तंभ यहां बन रहा है। मुनि वीर सागर महाराज ने आगरा आने वाले पर्यटकों को आचार्यश्री के कीर्तिस्तंभ के भी दर्शन होंगे। कार्यक्रम में दिलीप जैन, मुरारीलाल जैन, प्रवीण जैन, सपना जैन, अनिल जैन, अक्षय जैन, प्रदीप जैन, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed