फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The High Court became strict and the accused was arrested after 42 years.

Agra News: हाईकोर्ट हुआ सख्त तब 42 साल बाद दबोचा गया आरोपी

Sat, 10 Jan 2026 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The High Court became strict and the accused was arrested after 42 years.
आगरा। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या की कोशिश के एक मामले में आरोपी शहजाद को पुलिस ने 42 साल बाद गिरफ्तार किया है। वह आगरा में ही रह रहा था। इसके बावजूद पुलिस को भनक नहीं थी। हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस को सख्त दिशानिर्देश दिए, तब उसे पकड़ा गया। शहजाद एत्माद्दाैला क्षेत्र में परिवार के साथ रहता मिल। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वर्ष 1983 में हत्या की कोशिश का मामला थाने में दर्ज हुआ था। इसमें पाय चाैकी निवासी शहजाद भी आरोपी था। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मगर कुछ महीने बाद आरोपियों को जमानत मिल गई। इनमें शहजाद भी शामिल था।
विज्ञापन

जमानत पर बाहर आने के बाद वह कभी कोर्ट में पेश होने नहीं हुआ। वह किराये के मकान में रह रहा था। जेल से बाहर आने के बाद मकान बदल दिया। शहजाद के साथ जेल गए आरोपियों की मृत्यु हो गई। वहीं उनके जमानतदारों की भी मृत्यु हो गई। हाल में मामले का हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया। इसके बाद टीम को लगाया गया।
विज्ञापन

उसके परिचित और जानकारों से पूछताछ की गई। पता चला कि वह एत्माददाैला के हरियाली बगीची में रह रहा है। उसका परिवार भी है। इस पर पुलिस ने दबिश दी। पहले तो परिजन उसका नाम अलग बताने लगे। जब प्राथमिकी दर्ज हुई थी, तब आरोपी की उम्र 39 साल थी। वर्तमान में 81 वर्ष है। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर सही नाम का पता चल गया। वह मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed