फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The heart burst, the screams kept echoing, the tears did not stop.

Agra News: फट गया कलेजा, गूंजती रही चीत्कार, नहीं थमे आंसू

Tue, 12 Nov 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
The heart burst, the screams kept echoing, the tears did not stop.
कासगंज। ढाय धंसकने के हादसे में मृतकों व घायलों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ था। मृतकों के परिवार के लोगों के कलेजे फट गए। उनकी आंखों के आंसू नहीं थम पा रहे थे और लगातार चीत्कार मचती रही। चीत्कार का यह आलम हर किसी को द्रवित कर रहा था।
विज्ञापन


इस मंजर को देखने के लिए पहुंचने वाले लोग भी काफी गमगीन नजर आ रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम सभी शव गांव में पहुंचे तो चीतकार व क्रंदन तेज हो उठा। परिवार के लोग मृतकों का चेहरा देखने को लालायित थे। चारों ओर चीत्कार की गूंज सुनाई दे रही थी। शाम करीब 6 बजे करीब मृतकों के शव गांव में पहुंचे थे। परिवार के लोगों ने अपनी परंपराओं के अनुसार करीब 6:30 बजे शवों का अंतिम संस्कार किया। गांव की शमशान की भूमि में तीन शवों के एक साथ अंतिम संस्कार हुए। देवरानी और जेठानी प्रेमादेवी और सरस्वती का एक ही चिता पर अंमिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान भी क्रंदन व चीत्कार का माहौल था। अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग भी काफी द्रवित व भावुक हो गए। लोगों के बीच हादसे के बीच काफी चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed