फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The health department team organized a camp in Uddaitpur and provided treatment.

Agra News: उद्दैतपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर दिया उपचार

Thu, 31 Aug 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 31 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
The health department team organized a camp in Uddaitpur and provided treatment.
ज्योंति (मैनपुरी)। क्षेत्र के गांव उद्दैतपुर में बढ़ रहे बुखार के मरीजों को आखिर अमर उजाला की खबर प्रकाशित होने के बाद उपचार मिलना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को खबर का संज्ञान लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। गांव में 50 मरीजों को उपचार देकर दवा वितरित की गई। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री की ग्राम सभा उद्दैतपुर में पिछले कुछ दिनों से बुखार के मरीज बढ़ रहे थे। कई लोग आगरा और सैफई में उपचार करा रहे थे। अमर उजाला ने बुखार पीड़ितों की खबर को अपने बृहस्पतिवार के अंक में विधायक की ग्राम पंचायत में हर घर में लोग बीमार खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित हुई तो स्वास्थ्य विभाग की कुंभकर्णी नींद भी टूट गई। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी कुरावली से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर 50 मरीजों को उपचार दिया। बुखार से पीड़ित 20 मरीजों की स्लाइड तैयार कराई गई। बीमार मरीजों को दवा वितरित की गई। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि गांव में तीन दिन तक अस्थायी रूप से शिविर लगाकर मरीजों को उपचार दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के लिए भी जागरूक किया। टीम में दिलशाला अली, रामकिशोर, दीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव में कीटनाशक का कराया गया छिड़काव
गांव उद्दैतपुर में बृहस्पतिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। गांव की गलियों की सफाई कराई गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पहुंची एक टीम ने गांव में दवा का छिड़काव कराया। गांव में नियमित सफाई के लिए भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed