फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The headmistress accused the teacher of beating her

Agra News: प्रधानाध्यापिका ने शिक्षक पर लगाया पीटने का आरोप

Tue, 12 Aug 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The headmistress accused the teacher of beating her
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रुहेला स्थित सर्वोदय जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका ने एक शिक्षक पर पीटने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका शशि प्रभा यादव निवासी मांझ गांव अघार, एलाऊ ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि विद्यालय में तैनात शिक्षक यशवीर सिंह खुद को विद्यालय का प्रधानाचार्य बताता है, जबकि स्कूल की प्रधानाध्यापिका वह हैं। सोमवार को उक्त शिक्षक बेवजह आकर विवाद करने लगा। रोका तो अभद्रता करते हुए उनकी पिटाई कर दी। जान से मार डालने की भी धमकी दी है। पुलिस ने प्रधानाध्यापिका की शिकायत के बाद मेडिकल कराया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर थाना एलाऊ अवनीश त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed