फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   the gunner of ram shankar katheria beaten zila panchayat member

एससी आयोग अध्यक्ष के गनर ने जिपं सदस्य को पीटा, इस वजह से हुआ विवाद

Mon, 23 Apr 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 23 Apr 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
the gunner of ram shankar katheria beaten zila panchayat member
रामशंकर कठेरिया - फोटो : PTI
एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया के गनर ने सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में एक जिपं सदस्य की जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


इससे परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। चर्चा ये भी है कि एससी आयोग के अध्यक्ष की पत्नी ने भी जिला पंचायत सदस्य को थप्पड़ा मारा है। 

दरअसल, जिला पंचायत अध्यक्ष ने सोमवार को कार्यालय के शुद्घिकरण के लिए कार्यक्रम रख था। इसमें तमाम सदस्य इकट्ठा हुए थे। 

परिसर में सांसद रामशंकर कठेरिया की पत्नी मृदला कठेरिया और जिला पंचायत अध्यक्ष रवि धाकरे भी मौजूद थे। दोनों लोगों में किसी बात को लेकर विवादा हो गया। 

रवि धाकरे का आरोप है कि रामशंकर कठेरिया के गनर ने उनकी पिटाई करना शुरू कर दी। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कराया। 

चर्चा ये भी है कि पहले रामशंकर कठेरिया की पत्नी ने जिपं सदस्य को थप्पड़ मारा। इसके बाद गनर ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। हालांकि जिपं सदस्य ने इस पर कुछ नहीं कहा। 

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि जिला पंचायत परिसर में मारपीट की सूचना मिली है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed