{"_id":"641c9478319889927b01f800","slug":"the-guardian-of-the-murderer-arrested-the-murderer-absconded-kasganj-news-c-25-1-100599-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हत्यारोपी का संरक्षक गिरफ्तार, हत्यारोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हत्यारोपी का संरक्षक गिरफ्तार, हत्यारोपी फरार
Thu, 23 Mar 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा में क्षेत्र ग्राम बहोरनपुर में पूर्व प्रधान की हत्या में वांछित चल रहे हत्यारोपी को संरक्षण देने में संरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि हत्यारोपी मौका पाकर भाग गया। थाना प्रभारी ने हत्यारोपी के संरक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है।
ग्राम बहोरपुर में एक जनवरी को पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान हर नरायन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पूर्व प्रधान के पुत्र ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान मनवीर का नाम प्रकाश में आया था। शेष आरोपियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना के बाद से ही आरोपी मनवीर निवासी बहोरनपुर फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने मामा सुनील के साथ अपने घर पर आया हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही हत्यारोपी मनवीर व मामला सुनील मौके से भाग गए।
पुलिस पीछा करते हुए मामा सुनील निवासी असदगढ़ सुन्नगढ़ी के घर पहुंच गई। पुलिस ने सरंक्षक दे रहे सुनील से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सुनील ने बताया कि उसने अपने भांजे को पुलिस के डर से भगा दिया है। पुलिस ने संरक्षक मामा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठोर ने बताया कि हत्यारोपी मनवीर के संरक्षक मामा सुनील को गिरफ्तार किया है। शीघ्र ही हत्यारोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।