फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The growing interest in hockey among children and youth

Agra News: बच्चों और युवाओं में बढ़ रही हॉकी के प्रति रुचि

Fri, 07 Nov 2025 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Nov 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
The growing interest in hockey among children and youth
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर स्टेडियम में हुए मैत्रीय हॉकी मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में मैत्रीय हॉकी मैचों का आयोजन किया गया। इसमें स्टेडियम, सैनिक स्कूल , विबग्योर स्कूल और करुणा सागर इंटर कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि गौरव पांडेय और क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ी के भीतर नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। आज हॉकी के खेल को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हॉकी को बेहतर दिशा में ले जाने के लिए सम्मिलित प्रयासों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर खिलाड़ियों को मैच खिलाए गए। इसमें जनपद की चार टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि हॉकी के खेल में भी भारत दुनिया में नाम रोशन कर रहा है। बच्चों और युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ना अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच हॉकी प्रशिक्षक संजीव कुमार की देखरेख में संपन्न हुए। इस दौरान वॉलीबॉल प्रशिक्षक इस्तिखार अहमद, क्रिकेट प्रशिक्षक अमित कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed