{"_id":"69e68f20df0e76363802bd13","slug":"the-ground-suddenly-caved-in-in-nagla-rambux-causing-panic-among-villagers-a-pit-several-feet-deep-formed-on-the-main-road-police-evacuated-nearby-houses-fearing-an-old-well-like-structure-the-village-head-immediately-initiated-repairs-agra-news-c-421-1-ag11014-6255-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला रामबक्स में अचानक से धंसी जमीन, ग्रामीणों में दहशत, मुख्य मार्ग पर हुआ कई फीट गहरा गड्ढा, पुलिस ने खाली कराए आसपास के मकान, कुएं जैसी पुरानी संरचना की आशंका, प्रधान ने तुरंत शुरू कराई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला रामबक्स में अचानक से धंसी जमीन, ग्रामीणों में दहशत, मुख्य मार्ग पर हुआ कई फीट गहरा गड्ढा, पुलिस ने खाली कराए आसपास के मकान, कुएं जैसी पुरानी संरचना की आशंका, प्रधान ने तुरंत शुरू कराई मरम्मत
विज्ञापन
कुबेरपुर। ग्राम पंचायत भागूपुर के गांव नगला रामबक्स में सोमवार शाम को मुख्य मार्ग पर अचानक जमीन धंसने से कई फीट गहरा गड्ढा हो गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन आसपास के मकानों को खाली कराया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि न हो सके।
ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढा काफी गहरा है और आशंका जताई जा रही है कि जमीन के नीचे कोई पुरानी संरचना जैसे कुआं आदि हो सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान राकेश यादव भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधान ने जेसीबी मशीन मंगवाकर खुदाई कार्य शुरू कराया। साथ ही ट्रैक्टरों के माध्यम से मिट्टी डालकर गड्ढे की भराई का काम तेजी से जारी है।
::::::::::::::::::::::::::::::::
गड्ढे को पूरी तरह भरकर दबाया जाएगा और ऊपर से सरिया डालकर मजबूत लेंटर तैयार कराया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।
- राकेश यादव, ग्राम प्रधान