फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The groom had trouble walking, refused to marry the bride

दूल्हे को थी चलने में समस्या, दुल्हन से शादी से इनकार किया

Wed, 23 Feb 2022 01:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
The groom had trouble walking, refused to marry the bride
बरहन (आगरा)। क्षेत्र के एक मैरिज होम में सोमवार की रात फेरे के वक्त दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के चलने में कुछ समस्या थी। इसे देखकर युवती भड़की। काफी समझाने के बाद भी वह शादी को राजी नहीं हुई। बाद में दोनों पक्षों ने बैठकर शादी में हुए खर्च का हिसाब कर लिया। मंगलवार को बरात बगैर शादी के लौट गई।
विज्ञापन

दाउजी, मथुरा निवासी युवक की शादी एटा के जलेसर क्षेत्र की रहने वाली युवती से तय की गई थी। सोमवार को विवाह समारोह बरहन के एक मैरिज होम में रखा गया था। दोनों पक्ष तय समय पर पहुंच गए थे। जयमाल आदि का कार्यक्रम भी सकुशल निपट गया। इसके बाद शादी की रस्मे जैसे ही शुरू हुई। दुल्हन को दूल्हे के चलने में समस्या दिखी। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस निर्णय से दोनों पक्ष सन्न रह गए। दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत हुई। इसमें शादी न करने पर रजामंदी हुई। फिर शादी में हुए खर्च का लेनदेन कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed