{"_id":"6a35ae15286019146f03851d","slug":"the-government-is-simultaneously-boosting-both-industry-and-employees-agra-news-c-364-1-ag11010-130432-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: उद्योग और कर्मचारी दोनों को एक साथ बढ़ावा दे रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: उद्योग और कर्मचारी दोनों को एक साथ बढ़ावा दे रही सरकार
Sat, 20 Jun 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने शुक्रवार को शास्त्रीपुरम स्थित एक स्कूल में प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज्ञान भवन में किए संबोधन का वर्चुअल माध्यम से प्रसारण हुआ।
कार्यक्रम में 300 से अधिक नियोक्ता और कर्मचारियों शामिल हुए। नियोक्ताओं ने नए कर्मचारियों को नियुक्तिपत्र वितरित किए। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि योजना का उद्देश्य 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार देना और उद्योग विस्तार करना है। यह पहली बार है जब कर्मचारी और उद्योग दोनों को एक साथ बढ़ावा मिल रहा है।
ईपीएफओ के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त इंद्रनील घोष ने कहा कि कर्मचारियों को पहली नौकरी पर दो बार में 15 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। नियोक्ताओं को भी दो साल तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जिससे उद्योगों का विस्तार होगा। इसके लिए सभी नियोक्ता अपने उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। नियोक्ता प्रतिनिधि राजीव मिश्रा और कर्मचारी श्रेयांशी जैन ने इस योजना को लाभकारी बताया।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक भगवान सिंह कुशवाह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, क्षेत्रीय भविष्य निधि सहायक आयुक्त विजय बहादुर, उप श्रमायुक्त सियाराम, सहायक श्रमायुक्त शगुन ओमर, उद्यमी रजत अस्थाना व अन्य मौजूद रहे।